
नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने धरतीपुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अगाहपुर, सेक्टर-41 स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ सपा नेता बाबा जयवीर ने किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि नेताजी हमेशा किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बने रहे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया और आज भी पार्टी उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी जनता को बांटने का कार्य कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और भरत प्रधान ने कहा कि नेताजी ने डॉ. लोहिया और राज नारायण जी के आदर्शों पर चलते हुए देशभर में समाजवाद की अलख जगाई। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल है।
कार्यक्रम का संचालन सपा महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। श्रद्धांजलि के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विकास यादव, सुनील चौधरी, जयकरण चौधरी, भरत प्रधान, रेशपाल अवाना, सूबे यादव, मनोज चौहान, बबलू चौहान, नीरज शर्मा, संजय त्यागी, नीतीश बैसोया, मोहम्मद नौशाद, बाबा जयवीर, रविंदर यादव, रामवीर यादव, टीटू यादव, भीष्म यादव, मनोज गोयल, कवित गुर्जर, सुमित अम्बावत, महकार तंवर, अमित भाटी, हरपाल सिंह, मुकेश यादव, अमित बैसोया, सोनू त्यागी, महेश जाटव, सूरज राणा, अंकित यादव, सोनू, गौरव सिंघल, अली शेर, नजाकत अली, नकुल चौहान, विपिन चौहान, शालिनी खारी, बिमला, रंजीत यादव, सुरेंद्र कुमार, उदय सिंह, मोहित यादव, रोहित यादव, कमल गौतम, संजू यादव, वीर बहादुर, बिजेंद्र यादव, रंजीत पटेल, रंजन कुमार और गुलजार अल्वी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नेताजी के बताए समाजवाद, समानता और न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेंगे।