
नोएडा। शिल्पहाट गेट नंबर 3, सेक्टर-33 पर शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “Run for Unity” का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में निकली इस दौड़ में कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर भारत को अखंड बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में इस दौड़ के माध्यम से एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश फैला रही है।
जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनकी एकता, समर्पण और देशप्रेम की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि ‘Run for Unity’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में कदम है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जुगराज चौहान, योगेंद्र चौधरी, मनोज गुप्ता, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, विनोद शर्मा, संजय बाली, भूपेश चौधरी, दीनबंधु कुशवाहा, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दौड़ के दौरान लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में ‘एकता ही शक्ति है’ का संदेश देते हुए सरदार पटेल को नमन किया।