
आप सभी अभिभावकों को चुप रह कर इतिहास रचने के लिए हार्दिक बधाई।
आपने अपने बच्चों और उनके भविष्य को ‘सुरक्षित’ करने में अद्वितीय योगदान दिया है।
यकीन मानिए, आने वाले समय में आपके बच्चे आपकी इस ऐतिहासिक वीरता पर गर्व करेंगे—
वे आपके साहसिक मौन के किस्से सुनाकर अपने बच्चों को भी प्रेरित करेंगे कि अन्याय के सामने कैसे चुप रहा जाता है।
(नोट: यह उन अभिभावकों के लिए है, जो आज भी चुप हैं और दूसरों के कंधों का सहारा ढूंढ रहे हैं जबकि सभी को इस मुश्किल समय में कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहिए।)

