
आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन फुट पेट्रोलिंग की। थाना फेस-2 क्षेत्र में एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा वर्णिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच कराई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया ताकि लोगों को यातायात में किसी तरह की असुविधा न हो।
पुलिस टीम ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी जानकारी भी दी।
पत्रकार प्रमोद दीक्षित के अनुसार, नोएडा पुलिस का यह अभियान नागरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है। त्योहारों के दौरान लोगों में पुलिस की सक्रियता से भरोसा और सुरक्षित माहौल का संदेश गया है।