
-दिल्लीशनिवार को नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।इस दौरान नोएडा की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान आलोक द्विवेदी ने रक्षा मंत्री के सामने नोएडा के पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधाओं और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को रखा। साथ ही हाल ही में मीडिया क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी की जानकारी भी साझा की।इसके अलावा, उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र और राज्य सरकार की पत्रकार हितैषी योजनाओं का लाभ नोएडा के पत्रकारों तक पहुंचे।मीडिया क्लब अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री को नोएडा मीडिया क्लब आने का आमंत्रण भी दिया, जिस पर राजनाथ सिंह ने शीघ्र ही आने का आश्वासन दिया
