
नोएडा से संवाददाता: प्रमोद दीक्षित
नोएडा। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) की टीम ने मंगलवार को पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री कलराज मिश्र से उनके नोएडा आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे फोरम के पदाधिकारियों ने नौएडा के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनसहभागिता पर विस्तार से चर्चा की।
श्री कलराज मिश्र ने अपने जीवन के कई प्रेरक अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाजसेवा ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने नोएडा सिटीजन फोरम के कार्यों की सराहना की और आगे भी मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
फोरम की सचिव श्रीमती गरिमा त्रिपाठी ने बताया कि बैठक बेहद सार्थक और प्रेरक रही।
इस अवसर पर फोरम की वरिष्ठ सदस्याएँ श्रीमती इंद्राणी मुखर्जी, श्रीमती शालिनी सिंह, श्री चक्रधर मिश्रा एवं श्रीमती गरिमा त्रिपाठी उपस्थित रहीं।