
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री किशन ने संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज को भड़काने वाले हैं और ब्राह्मण समाज की मर्यादा के खिलाफ जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन इस प्रकार की टिप्पणी को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगा।
सुरेंद्र अग्निहोत्री किशन ने सरकार से मांग की कि संतोष वर्मा के बयान पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न फैले और भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि समाज की गरिमा पर आघात करने वाले किसी भी बयान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस पर सख्त और स्पष्ट कार्रवाई नहीं करती, तो राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारी सड़क पर उतरकर धरना, प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की मर्यादा और सम्मान की रक्षा सर्वोपरि है, और संगठन लोकतांत्रिक तरीकों से पूरी शक्ति के साथ अपनी आवाज़ उठाएगा।
सुरेंद्र अग्निहोत्री किशन ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी प्रकार की विभाजक या उत्तेजक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस संघर्ष में संगठन का हर सदस्य एकजुट है।