नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में संगठनात्मक विस्तार के तहत पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
महेश चौहान ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।