
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के तत्वावधान में सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय पर एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सुना।
भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान प्रदेश अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपस्थित रहे। वहीं, नोएडा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला।
उद्बोधन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और हर्षोल्लास के साथ खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिखाई दिया।
कार्यक्रम का समापन “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, प्रांतीय परिषद सदस्य मूलचंद अवाना, राजेंद्र अवाना, गिरजा सिंह, नरेश शर्मा, उमेश यादव, एस.पी. चमोली, मनोज चौहान, पंकज झा, सुधीर अवाना, भूपेश चौधरी, शिवमोहन भारद्वाज, अर्पित मिश्रा, चंद्रमा प्रधान, अरुण बसोया, विकास शर्मा, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।