एक समय था जब विनोद कांबली को सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर क्रिकेटर समझा जाता था, लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा की आज सचिन जिस मुकाम पर विनोद कांबली वह सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर दोनों बचपन के दोस्त हैं। हाल ही में दोनों की मुलाकात उनके बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के जयंती पर हुई थी। इसके बाद से ही विनोद कांबली चर्चा में हैं।
विनोद कांबली का जो वीडियो सामने आया था उसमें वह काफी बीमार दिख रहे थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। इस घटना के बाद अब विनोद कांबली का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर, हेल्थ घर और बच्चों के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने उन बातों का भी जिक्र किया जिसमें पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें मदद की पेशकश भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने विनोद कांबली की मदद के लिए पेशकश की है। इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि कपिल देव की आपकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए आपको रिहैब में जाना होगा। इस पर विनोद कांबली ने कहा, ‘मैं 15वीं बार रिहैब में जाने के लिए तैयार हूं। मैं अपने बच्चों और परिवार के लिए कुछ भी करुंगा।’