
नोएडा। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतमबुद्धनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन 11 और 16 बूथों पर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरा और स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करने की शपथ ली।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बादलपुर मंडल के बूथ संख्या 194, ग्राम सैनी में इस कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में सरदार पटेल जी के जीवन से सीख लेने, 31 अक्टूबर को आयोजित Run For Unity में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण व मैंग्रोव जैसी पहलों पर ध्यान देने का आह्वान किया। इसके साथ ही छठ महापर्व को संस्कृति, प्रकृति और समाज की एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, और अन्य गणमान्य लोग जैसे गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, विकास चौधरी, मुकेश चौहान, संजय भाटी, सुनील रावत, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, गोविंद सिंह तथा जिला, मंडल, बूथ अध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल थे।
इस प्रकार भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वदेशी अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रेरक मंच साबित हुआ।