
यूक्रेन पर रूसी हमले के 1,000 दिन पूरे हो चुके हैं और चर्चा एक बार फिर परमाणु हथियारों की हो रही है. रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने पिछले दिनों ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अलेक्जेंडर हॉल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना परिचय पत्र सौंपा. कई अन्य देशों के राजदूतों के साथ विनय कुमार जब अपना परिचय पत्र पुतिन को सौंपने जा रहे थे उससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के गहरे रिश्तों पर बड़ी बात कह दी. पुतनि ने कहा कि रूस-भारत संबंध रणनीतिक विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के नए स्तर पर पहुंचे हैं. यह पहली बार नहीं जब भारत और रूस के गहरे रिश्तों पर इस तरह की टिप्पणी की गई हो इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आ चुके हैं.