नोएडा से प्रमोद दीक्षित की खास रिपोर्ट

आज श्री राजेंद्र शर्मा जी के निवास स्थान भंगेल नोएडा गौतम बुध नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें देश में चल रहे स्थिति के बारे में चर्चाएं हुई और सभी लोगों के बीच समन्वय और समरसता बनी रहे इन विषयों पर चर्चा हुई और अबीर गुलाल लगाकर सभी लोगों ने इस होली मिलन समारोह मैं भाग लिया इस अवसर पर शहर और कई क्षेत्रों से लोग एकत्रित हुए थे। जिन में मुख्यतः स्वामी आनंदी स्वर गिरि जी महाराज जी, डॉक्टर शिवकुमार जी (सिंगर पब्लिक स्कूल) श्री सूर्यकांत जी ,श्री राजेंद्र शर्मा जी ,श्री नरसिंह कुमार सचान जी, श्री राकेश प्रसाद जी, श्री नवाब सिंह चौधरी जी, श्री घनश्याम जी, श्री सचिन जी (खुर्जा )से उपस्थित रहे!

नोएडा। होली के रंग, संगीत और मस्ती का सबसे बड़ा महोत्सव “होली धमाल 2025” इस बार नोएडा के भंगेल स्थित एनसीआर में आयोजित किया गया ।यह कार्यक्रम आयोजक राकेश प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।