
नोएडा संवाददाता — प्रमोद दीक्षित, समय संदेश टाइम्स (बदलते समय का संदेश)
नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव और देश की सुरक्षा के लिए समर्पित अधिकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्री राजीव नारायण मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका व्यक्तित्व साहस, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व का प्रतीक है। आपने रामजन्मभूमि पर आतंकी हमले का बहादुरी से सामना करते हुए पाँच आतंकवादियों को मार गिराया, प्रयागराज महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराया और नोएडा में कैमरा-आधारित चालान प्रणाली लागू कर ट्रैफिक प्रबंधन को नई दिशा दी।
साइबर अपराध पर आपकी कार्यशैली अभूतपूर्व रही है। आपके नेतृत्व में 37 हजार करोड़ से अधिक की बरामदगी पुलिस इतिहास में मील का पत्थर है। आपकी PHD उपाधि आपके ज्ञान, अध्ययन और व्यावहारिक सोच का प्रतीक है।
पत्रकार प्रमोद दीक्षित का कहना है कि राजीव नारायण मिश्रा जी जैसे अधिकारी न केवल पुलिस विभाग की शान हैं बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उनका समर्पण, सरलता और न्यायप्रियता उन्हें जनता के दिलों में विशेष स्थान देती है।
पत्रकार प्रमोद दीक्षित और समय संदेश टाइम्स परिवार की ओर से आदरणीय राजीव नारायण मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और यूं ही अपनी सेवाओं से देश और प्रदेश को गौरवान्वित करते रहें।
🌺 शुभकामनाएं सहित — समय संदेश टाइम्स परिवार 🌺
“समय संदेश टाइम्स — बदलते समय का संदेश”
(डिजिटल, सोशल मीडिया और साप्ताहिक समाचार पत्र के माध्यम से जनसेवा के पथ पर समर्पित)