
नोएडा संपादक – प्रमोद दीक्षित
Kidvora Private Limited ने नोएडा के S D 51 में अपने नए उत्पाद “Kidvora Kit” का शुभारंभ किया, जिसे 0 से 10 वर्ष तक के बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह किट बच्चों की देखभाल, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक उपयोग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को एक ही समाधान के रूप में प्रस्तुत करती है।
लॉन्च के दौरान कंपनी के निदेशक Dr. B.K ने बताया कि Kidvora Kit का उद्देश्य माता-पिता को बच्चों की शुरुआती परवरिश से जुड़ी समस्याओं से राहत देना है। उन्होंने कहा कि यह किट परिवारों को बच्चों की विकास यात्रा को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगी।
कंपनी की निदेशक Dr. Tabassum ने बताया कि इस किट को विकसित करते समय बच्चों की सुरक्षा और सीखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, ताकि माता-पिता को एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प मिल सके।
CEO Mr. Avinash K. Shukla ने कहा कि Kidvora Kit सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम है जो आधुनिक माता-पिता की जरूरतों और चुनौतियों को पूरी तरह समझते हुए बनाया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना और माता-पिता के लिए परवरिश को सरल बनाना है।
Kidvora टीम में Dr. B.K, Dr. Tabassum, Mr. Avinash K. Shukla, Ashutosh Singh, Partho Sarkar, Surya Singh और Amit Malik शामिल हैं, जिनकी विशेषज्ञता ने इस प्रोजेक्ट को सफल रूप दिया।
कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों में CA Anikt Kuswaha, Er. B.K Singh, Er. Irshad Khan, Adv. Mukesh Mishra और Mr. Santosh Mishra शामिल रहे, जिनकी उपस्थिति ने लॉन्च को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
