
नोएडा संवाददाता — प्रमोद दीक्षित
नोएडा। फ़र्स्टवन रीहैब फ़ाउंडेशन द्वारा 14 नवंबर 2025 को स्पीच थैरेपिस्ट डे और बाल दिवस का संयुक्त कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल दिवस समारोह से हुआ, जिसमें बच्चों, थेरेपिस्टों और विशेष शिक्षकों ने मिलकर नृत्य और खेल गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों का उत्साह और मुस्कान पूरे माहौल में ऊर्जा भर रही थी।
स्पीच थैरेपिस्ट डे के कार्यक्रम में दिल्ली–एनसीआर के प्रतिष्ठित स्पीच थैरेपिस्ट और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इन विशेषज्ञों में ध्वनि हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक की वरषा श्रीवास्तव, केयरवेल हियरिंग एंड स्पीच की प्रेरणा खंडेलवाल, APSA हियरिंग एंड मल्टीमोड स्पीच थैरेपी सेंटर से संजय कुमार और विशेष शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार शामिल थे। इसके अलावा डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. भावना आनंद ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से इसे और गरिमामय बनाया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अभिभावकों द्वारा पूछे गए सवालों पर मार्गदर्शन दिया, जिनमें स्पीच थैरेपी की आवश्यकता, ऑटिज़्म और वर्चुअल ऑटिज़्म के बीच अंतर, स्पीच थैरेपी का सही समय, छोटे बच्चों में बढ़ते ADD और ADHD, घर पर भाषा विकास के उपाय और प्रारंभिक वाक् एवं भाषा विकास जैसे विषय शामिल थे। फ़ाउंडेशन की एडमिन हेड और स्पीच थैरेपिस्ट कृष्णा यादव ने विशेष जोर दिया कि आज के समय में बच्चों के अत्यधिक मोबाइल उपयोग से भाषा विकास और व्यवहार पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सौम्या सोनी, सलोनी राठौर और फ़र्स्टवन रीहैब फ़ाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी ने किया। आयोजन के सफल प्रबंधन में सुश्री इलिका रावत, सुश्री सुरभि जैन, श्री अभिन