
नोएडा — संवाददाता : प्रमोद दीक्षित
नोएडा के सेक्टर 70 स्थित फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन में विनसम स्टेप्स देहरादून के सहयोग से स्पाइन-केयर विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिज़ियोथेरेपी के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया था, जिसमें रीढ़ की संरचना, बायोमैकेनिक्स, क्लीनिकल मूल्यांकन तथा आधुनिक बैक-केयर तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी प्रदान की।
फाउंडेशन की ओर से डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर) और डॉ. महीपाल सिंह (फिज़ियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनॉमिक विशेषज्ञ, डायरेक्टर) ने मुख्य सत्रों का संचालन किया। दोनों विशेषज्ञों ने स्पाइन के फंक्शनल बायोमैकेनिक्स, मूल्यांकन पद्धतियों और पुनर्वास से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के बाद आयोजित अभिभावक जागरूकता सत्र में विशेष बच्चों के माता–पिता ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने शुरुआती पहचान, समय पर हस्तक्षेप और दैनिक देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सरल, स्पष्ट और उपयोगी उदाहरणों के साथ दिया गया।
पूरे आयोजन में विनसम स्टेप्स देहरादून टीम—साक्षी बडोला, पूनम मिश्रा, दीपक मिश्रा, दीपेश मिश्रा, पिंकी तिवारी, विनय तिवारी और शरद मिश्रा—का समन्वय और योगदान उल्लेखनीय रहा। उनके प्रयासों से कार्यशाला व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित हुई।