
नोएडा सेक्टर-82, ईडब्ल्यूएस पॉकेट-12 में चल रही दिव्य श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने प्रभु श्रीराम और भारद्वाज मुनि के मधुर एवं भावपूर्ण संवाद का सुंदर वर्णन किया।गुरुदेव ने बताया कि जब प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण जी और माता सीता गंगा पार कर प्रयागराज पहुँचे तो मुनि भारद्वाज जी ने उन्हें गले लगाकर कहा — “आज हमारी तपस्या सफल हो गई।” इस पर प्रभु श्रीराम ने विनम्र भाव से कहा — “हे मुनिवर, आपका आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ा धन है।”कथा के दौरान गुरुदेव जी ने अनेक पत्रकारों और समाजसेवकों को मंच पर बुलाकर आशीर्वाद एवं सम्मान प्रदान किया।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी जी के प्रेरणादायक विचारों ने कथा पंडाल में उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया।पत्रकारों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:आलोक द्विवेदी (अध्यक्ष, नोएडा मीडिया क्लब), वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ दत्त शर्मा, जूही तृप्ति, मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, श्रीकांत, विक्रम, लक्ष्मी शंकर तिवारी, संतोष कुमार, पवन कुमार, संजय शुक्ला और प्रवीण जी।

विशेष अतिथि एवं प्रमुख उपस्थित गणमान्य:ललित शर्मा (विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री, नोएडा), डॉ. प्रवीण रंजन सिंह (ट्रैफिक DCP, नोएडा), कैप्टन विकास गुप्ता (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, भाजपा), भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान और मीडिया प्रभारी अमित त्यागी।

ललित शर्मा जी के उत्साहवर्धक विचारों और संगठनात्मक दृष्टिकोण ने कथा पंडाल में सभी को प्रभावित किया। उनके संबोधन ने समाज में एकता, संस्कृति और सेवा की भावना को प्रबल किया।अन्य उपस्थितजन:सुरज मिश्रा, सनी पंडित, सचिन पंडित, मोहित (बजरंग दल) एवं बजरंग दल के अन्य सदस्य।कथा समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद दीक्षित ने बताया कि यह दिवस पत्रकारों और समाजसेवकों के सम्मान के नाम रहा। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को कथा में “राम-भरत मिलाप” और अन्य प्रेरक प्रसंगों का दिव्य वर्णन किया जाएगा।पूरे कथा स्थल में “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे, और भक्तों ने गुरुदेव तथा सभी अतिथियों से आशीर्वाद प्राप्त कर भक्ति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा।(रिपोर्ट — प्रमोद दीक्षित, मीडिया प्रभारी, कथा समिति, नोएडा महानगर
