( प्रमोद दीक्षित उप संपादक नोएडा )

लोजपा (राम विलास) पार्टी के किसान प्रकोष्ठ में नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए दुर्गेश मिश्रा सोरखा विष्णु नगर कॉलोनी नोएडा सेक्टर 115 निवासी श्री दुर्गेश मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा लोजपा (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नोएडा महानगर मनोनीत किए गए हैं। उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राहुल त्यागी ने जिलाध्यक्ष नोएडा महानगर के पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन के पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया जिसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ एडवोकेट धर्मेंद्र मिश्रा जी प्रदेश अध्यक्ष राहुल त्यागी जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री विनोद त्यागी एवं प्रदेश के तमाम पदाधिकारी को दिल के गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर लगा रहूंगा और विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और जिला स्तर पर नोएडा महानगर में शोषित वंचित लोगो के विकास और पार्टी को मजबूत करने में निरंतर लगा रहूंगा।