
दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नोएडा की प्रसिद्ध नृत्य और संगीत शिक्षिका डॉ. कल्पना भूषण को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके पचास वर्षों के अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वेलवाइज़र ट्रस्ट और फेम फाइंडर्स मीडिया द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. कल्पना भूषण ने कहा कि “ऐसे सम्मान समाज में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा देते हैं और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।”
डॉ. कल्पना भूषण इससे पहले शौर्य सम्मान अवार्ड 2025 से भी सम्मानित हो चुकी हैं। नृत्य एवं संगीत के माध्यम से समाज में संस्कार, संस्कृति और सृजन की भावना जगाने में उनका योगदान सराहनीय माना जाता है।