
नोएडा नव वर्ष 2025 की शुरुआत होते है, महिला उन्नति संस्था, जिला अध्यक्ष, गौतम बुध नगर, रेनू बाला शर्मा द्वारा एक देहात का स्थान नौरंगा गांव, सेक्टर 126, नोएडा, जहां पर बहुत ही मजबूर खेती बाड़ी करने वाले लोगों में पहुंच कर, जहां पर कोई भी नहीं पहुंच पाता । उन सबको नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन् महिलाओं, बच्चियों तथा अन्य जन के साथ मनाया, उन्हें ताजे फल आदि का वितरण करते हुए, एक सुखद पल अनुभव हो रहा था । रेनू बाला शर्मा ने बच्चियों को गुड टच बैड टच, नशा पदार्थ सेवन करने के नुकसान एवं शिक्षा का महत्व जीवन में क्या है,के प्रति भी जागरूक किया । उनके साथ भजन कीर्तन करने का हम सबने आनंद भी उठाया, वो मुस्कान बहुत ही अच्छी लग रही थी ।