नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। एआई शिखर सम्मेलन को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा महानगर ने सेक्टर-27 स्थित सबमॉल परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवहार से देश की छवि को ठेस पहुंची है।
यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व तथा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भारत में आयोजित एआई समिट देश की तकनीकी प्रगति, नवाचार और वैश्विक पहचान को सशक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे मंच पर किसी भी प्रकार का विवादित या अशोभनीय आचरण देश की गरिमा के प्रतिकूल है।
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में राजनीतिक मतभेदों को इस प्रकार प्रस्तुत करना उचित नहीं है, जिससे देश की छवि प्रभावित हो। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि भारत की प्रतिष्ठा और विकास के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा।
कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बॉथम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख महिला मोर्चा सुचित्रा बैठक, जिला महामंत्री डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश डीजाटव, महेश अवाना, शिवानी शरद, मधु मेहरा, रेनू बाला शर्मा, सरिता सिंह, शारदा सिंघल, शारदा पुष्प, मंजू शर्मा, ऊषा किशोर, ममता सिंह, नीरज शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप चौहान, मुक्तानंद शर्मा, सत्यनारायण महावर, लोकेश कश्यप, दीपक शर्मा, अमित नागपाल, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान और अशोक मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की तकनीकी उन्नति और वैश्विक सम्मान सर्वोपरि है तथा संगठन भविष्य में भी देशहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता