नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

गाजियाबाद (लोनी)। लोनी क्षेत्र स्थित भारत सिटी में आयोजित महा शिव पुराण कथा का अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिससे पूरा परिसर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया।
व्यास पीठ पर विराजमान संत स्वामी राजेंद्रानन्द सरस्वती महाराज ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
अपने संबोधन में स्वामी राजेंद्रानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन के कष्टों का निवारण होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी दिया।
समापन दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन का सहयोग मिला और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
धार्मिक आयोजन के सफल समापन पर क्षेत्र के निवासियों ने संतोष व्यक्त किया और इसे सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक जागरण का महत्वपूर्ण अवसर