
नोएडा संवाददाता – प्रमोद दीक्षित
नोएडा, 24 अक्टूबर 2025।
नोएडा के सेक्टर-41 में आज पावर फिज़ियो (Power Physio) के दूसरे क्लिनिक का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर देश के चर्चित पत्रकार और रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया और इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उद्घाटन के दौरान पावर फिज़ियो की संस्थापक एवं वरिष्ठ मस्कुलोस्केलेटल फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. पूनम ने कहा —
“फिज़ियोथेरेपी केवल दर्द का इलाज नहीं, बल्कि उसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। हमारा उद्देश्य है कि लोग फिज़ियोथेरेपी को अपनी पहली पसंद बनाएं, आख़िरी विकल्प नहीं।”
उन्होंने बताया कि आधुनिक फिज़ियोथेरेपी न्यूरोप्लास्टिसिटी के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके माध्यम से मस्तिष्क और शरीर को पुनः प्रशिक्षित कर स्थायी स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पावर फिज़ियो की non-invasive और holistic care उपचार पद्धति की प्रशंसा की।
प्रमोद दीक्षित ने बताया कि इस क्लिनिक की स्थापना का उद्देश्य प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देना है ताकि लोग दर्द या चोट के बाद नहीं, बल्कि पहले से ही स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
डॉ. पूनम ने आगे कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में शरीर की सही मुद्रा और गतिशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पावर फिज़ियो का यह नया केंद्र नोएडा व आसपास के लोगों को आधुनिक फिज़ियोथेरेपी की उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा।