
नोएडा। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नोएडा शाखा के सहयोग से मानक महोत्सव 2025 के तहत आईएमएस नोएडा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के आईक्यूएसी सेल और सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आईएसआई मार्क, हॉलमार्क, ईको मार्क और सीआरएस मार्क के बारे में जानकारी दी गई।आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि मानक सिर्फ गुणवत्ता की पहचान नहीं हैं, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास और देश की प्रगति की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में मानकों के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि वे जिम्मेदार उपभोक्ता बन सकें।बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मानकों का पालन करने से उत्पादकता, सुरक्षा और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे मानकों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों को मानक चिन्हों की सही जानकारी दी गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने यह शपथ ली कि वे गुणवत्ता-युक्त उत्पादों का उपयोग करेंगे और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देंगे।