
नोएडा। 27 सितम्बर 2025 “हर बच्चे को शिक्षा और सपने देखने का अधिकार है” इसी सोच को साकार करने के लिए Kitaab और Khuaab एनजीओ ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन KidZania, जीआईपी मॉल, नोएडा में हुआ, जहां उन बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जो कभी झुग्गी-बस्तियों में रहते थे, कूड़ा बिनते थे या सड़कों पर छोटे-मोटे सामान बेचते थे, लेकिन अब शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें *श्री बिबिन बाबू (संस्थापक Paycio, Growqr.al), श्री दमन जेस्ट सिंह (मेयर, KidZania), श्री सौरव गुर्जर (फिल्म/टीवी अभिनेता एवं WWE रेसलर), श्री साहिल सेठ (अपर आयुक्त, जीएसटी, गाज़ियाबाद), श्री समीप शास्त्री (उपाध्यक्ष, BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), श्री मोहित ठुकराल (प्रबंध निदेशक, जीडी गोयंका ग्लोबल स्कूल), आरजे सयमा (रेडियो मिर्ची), एवं फैशन उद्यमी श्रीमती वरीज फजोज शामिल रहे।
एनजीओ का मानना है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन और शिक्षा मिले तो उनका भविष्य न केवल बदलेगा बल्कि वे देश का नाम भी रोशन करेंगे। यही वजह है कि यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं बल्कि उन बच्चों के संघर्ष और उपलब्धियों को सलाम करने का प्रतीक बना। इस अवसर पर समाज सेविका चांदनी ने कहा कि “आज कूड़ा बिनने वाले बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि अगर शिक्षा और अवसर मिले तो हर बच्चा आसमान छू सकता है।
