
नोएडा, संवाददाता समाजवादी पार्टी के सदस्य, पूर्व सांसद और प्रखर नेता मोहम्मद आज़म खाँ की 23 महीने बाद हुई रिहाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल बना दिया है। नोएडा महानगर में सपा के वरिष्ठ नेता कुँवर बिलाल बर्नी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि “आज़म खाँ साहब की रिहाई नवरात्रि के पावन अवसर पर सत्य की असत्य पर विजय का जीवंत प्रमाण है।” उन्होंने न्यायपालिका के इस निर्णय को लोकतंत्र की सच्ची जीत करार दिया।कुँवर बिलाल बर्नी ने भी कहा कि “आज़म खाँ साहब की रिहाई से न्यायपालिका पर देश का विश्वास और गहरा हुआ है। हमें पूरा यक़ीन है कि भविष्य में भी सभी मुकदमों में वे निर्दोष साबित होंगे।”इस मौके पर सपा नेता नूरुल हसन, परवीन डेढ़ा, रोहित, सुदेश भाटी, ज्ञानी कुमार, नीतू शर्मा, पवन चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आज़म खाँ की रिहाई को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया