
नोएडा संवाददाता — प्रमोद दीक्षित
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-116 में आज कार्यकर्ताओं ने बिहार में पार्टी की प्रचंड जीत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर जिला अध्यक्ष महेश चौहान को लड्डू खिलाकर बधाई दी। पूरा कार्यालय भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि यह जीत जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार के जनादेश ने जाति आधारित राजनीति को खारिज करते हुए विकास और राष्ट्रहित पर जनता का भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि MY (मोदी–योगी + महिला–युवा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव का एजेंडा पहले ही सेट कर दिया है।
इस अवसर पर कार्यालय में विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, उमेश त्यागी, भूपेश चौधरी, सचिन राणा, अर्पित मिश्रा, रामकिशन यादव, टीके भाटी, राजकुमार बंसल, नमिता चौबे, श्यामू पाठक, अर्पित गोयल, सचिन गोयल, देवेंद्र भदौरिया, कल्याणी तिवारी, निधि त्यागी, देशराज सिंह, राजेश सिंह, अशोक राय, उपदेश तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बॉथम और समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को सुना और विजय उत्सव मनाया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने लायक था।