नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत सेक्टर–116 स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने की। कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के उद्देश्यों, उसकी प्रासंगिकता और संगठनात्मक दृष्टि से उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च से 14 अप्रैल तक महानगर के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद समापन चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का भी आयोजन प्रस्तावित है।
मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के संदर्भ में ‘पंच परिवर्तन’ के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के संवर्धन और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैचारिक स्पष्टता और अनुशासित संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।
जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ-साथ संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक उमेश त्यागी ने किया। सह-संयोजक प्रज्ञा पाठक ने वर्ग गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक जुगराज चौहान ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया। सह संयोजक मल्लिकेश्वर झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विजेंद्र नागर, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, मनीष शर्मा, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, अमित त्यागी, राजीव त्यागी, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, नरेश शर्मा, चमन अवाना, घनश्याम यादव, रामनिवास यादव, ओमबीर अवाना, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, सुचित्रा पाठक कक्कड़, शारदा चतुर्वेदी, अर्पित मिश्रा, शिवकुमार राणा, बबलू यादव, उमेश यादव, अजय गौतम, गौतम शर्मा, दीनबंधु कुशवाहा, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, सत्यनारायण महावर, रामकिशन यादव, अर्पित गोयल, मोनिका श्रीवास्तव, अशोक मीणा, दीपाली दीक्षित, दीपक शर्मा, अमित नागपाल, नमिता चौबे, शिवमोहन भारद्वाज, निधि त्यागी, कल्याणी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।