नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सैंथली में हुए चर्चित डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सैन्सरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम सैंथली में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मुख्य साजिशकर्ता सैन्सरपाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें सैन्सरपाल लंबे समय से वांछित चल रहा था दिनांक 4 अप्रैल 2026 को थाना जारचा पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ही गांव सैंथली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त सैन्सरपाल पुत्र माखन, निवासी ग्राम सैंथली, थाना जारचा, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है, जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 177/2025 के तहत विभिन्न धाराएं तथा मु0अ0सं0 061/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट शामिल है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल के अनुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जारचा पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों में डर का माहौल भी बना है।