
नोएडा संवाददाता – प्रमोद दीक्षित
नोएडा, 30 अक्टूबर।
मुख्य अभियंता (वितरण) संजय कुमार जैन ने नोएडा प्राधिकरण से 19 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है, जिसे मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए भूमि चिन्हीकरण के निर्देश दिए हैं। इससे नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में बिजली आपूर्ति और अधिक मज़बूत होगी तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी।
इसी क्रम में 15 नवम्बर से जनपद गौतमबुद्धनगर में Functional Specialization Based नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे करीब 4.5 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
नई व्यवस्था में वितरण प्रणाली को अलग-अलग खण्डों — 33 केवी, 11 केवी, बिलिंग, कॉमर्शियल, मीटर/एएमआईएसपी, स्काडा, एडमिन और रेड खण्ड — में विभाजित किया जा रहा है।
इस बदलाव से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, शिकायतों के निस्तारण की गति बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।
यह कदम नोएडा की ऊर्जा प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।