
समय संदेश टाइम्स प्रमोद दीक्षित उप संपादक नोएडा, 20 सितम्बर।श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा ने प्रेसवार्ता कर इस वर्ष होने वाली रामलीला और विजयादशमी महोत्सव की भव्य तैयारियों का ऐलान किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से प्राधिकरण और प्रशासन के सहयोग से रामलीला मंचन और दशहरा उत्सव का आयोजन लगातार सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में किया जा रहा है।इस वर्ष रामलीला मंचन 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। खास बात यह है कि मंचन का जिम्मा हरी भक्त कला ट्रस्ट संभालेगा और दिल्ली व मुंबई के मशहूर टीवी और फिल्मी कलाकार इसमें अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे।समिति ने बताया कि 2 अक्टूबर को रावण (80 फीट), कुंभकरण (75 फीट) और मेघनाथ (65 फीट) के विशाल पुतलों का दहन होगा। आकर्षक आतिशबाज़ी और बिजली से जगमगाते पुतले इस बार खास आकर्षण होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को भरतमिलाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडिया के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा।26 सितम्बर को राम बारात धूमधाम से निकलेगी, जो सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से दोपहर 3 बजे शुरू होकर रात 8 बजे रामलीला मैदान पहुँचेगी। बैण्ड-बाजे, रथ, ढोल-नगाड़े और झांकियों से सजी यह बारात दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी।मंच की सजावट इस बार डबल स्टेज पर की जा रही है, जिसे महल, जंगल और किले की भव्यता के रूप में तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी और स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। साथ ही दर्शकों के लिए फूड स्टॉल, झूले, सर्कस और आतिशबाज़ी शो का भी आयोजन किया जाएगा।हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में लोग रोज़ाना रामलीला देखने पहुँचेंगे और दशहरे के दिन लाखों श्रद्धालु और गणमान्य लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।प्रेसवार्ता में संस्था के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चैरसिया, महासचिव संजय बाली समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।—
