
नोएडा भारतीय किसान परिषद ने सिकंदराबाद के गाँव कोटा में किसान पंचायत का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता रामफल यादव ने की ।मंच संचालन रोहित हिंदुस्तानी ने किया । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर ख़लीफ़ा और संस्थापक सदस्य अतुल यादव ने सैकडो युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलवाई । सुखबीर ख़लीफ़ा ने कहा आज सिकंदराबाद में ज़मीन से जुड़े संगठन की आवश्यकता है ।जो किसानों के लिए काम करे । अतुल यादव ने कहा यहाँ का युवा रोज़गार के लिए दूर दूर जाता है ।युवाओं को सिकंदराबाद में रोज़गार मिले , और यहाँ किसानों का शोषण पूर्ण रूप से बंद हो । जय भगवान मुक़्क़दम ने गन्ने की बकाया राशि के लिए किसानों को एक होने क़वायद की । इस पंचायत में मुख्य तोर पर कैप्टेन ओमप्रकाश यादव ,मास्टर मुकेश यादव,प्रवीन यादव ,पूर्व प्रधान कोटा स्वराज सिंह यादव ,ऋषब यादव ,कीटू यादव ,सुमित यादव , राकेश यादव , उदल यादव , जयबीर प्रधान , मोहित यादव , बंटी पहलवान , परवीन चौहान । अन्य सैकडो लोग मोजूद रहे ।