
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
भारतीय किसान यूनियन मंच ने गांव गिझोड में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित कर किसानों से संवाद किया। इस दौरान संगठन की लोकतांत्रिक नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन मंच की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर मीडिया से भी खुलकर चर्चा की गई।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने बताया कि संगठन लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंच किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन में कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ भी घोषित की गईं, जिनमें
रहीसुद्दीन को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
अनिल प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव,
सुरेंद्र वशिष्ठ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय सचिव,
शान प्रजापति को जिला सचिव यूथ,
अंकित चौहान को प्रदेश सचिव यूथ,
साहिल शर्मा को सचिव यूथ,
सुंदर चौहान को उपाध्यक्ष यूथ,
सचिन चौहान को सचिव यूथ,
हिमांशु कौशिक को राष्ट्रीय सचिव यूथ,
अनुज पंडित को महानगर उपाध्यक्ष यूथ और
विशाल सैनी को महानगर सहसचिव यूथ बनाया गया।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय सचिव आशीष चौहान ने कहा कि यदि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो संगठन बड़े स्तर पर जन आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए मंच हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित बसोया ने कहा कि संगठन जल्द ही देश के सभी राज्यों में अपने पदाधिकारी नियुक्त करेगा और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक और पदाधिकारी सुरेंद्र प्रधान, प्रमोद त्यागी, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गजेंद्र बसोया, उमंग शर्मा, राजवीर चौहान, अल्केश बैसोया, अमित बैसोया, कृष्ण बढ़ाना, हरेंद्र अवाना सहित सैकड़ों किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।