नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने नोएडा पुलिस से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष आशय गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का भी प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीसीपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही रोड शो आयोजित करने की भी चेतावनी दी गई है। नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और समय रहते सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और अब सभी की नजर नोएडा पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Pramod Dixit
प्रमोद दीक्षित समय संदेश टाइम्स में सीनियर जर्नलिस्ट/ एडिटर हैं । मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 12 वर्षों का अनुभव है। अभी वह उत्तर प्रदेश ( विशेष रूप से नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ )की ख़बरों पर बारीक नज़र रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ी ख़बरें उनकी प्राथमिकता में हैं। उनके मीडिया में योगदान के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षितनोएडा। एकता कुंज रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी, पॉकेट-12 के निवासियों ने क्षेत्र में पिछले करीब...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित गाजियाबाद। मुख्यालय राष्ट्रीय सैनिक संस्था, 133 बी मॉडल टाउन ईस्ट में 22 मार्च...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित हिन्दू महासभा भवन में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा “बदलते दौर...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दर्ज एक गंभीर मुकदमे की समीक्षा के दौरान...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज में नयी पहल ज्यूरिस एकेडमिया सोसाइटी के...