नोएडा से प्रमोद दीक्षित कीखस रिपोर्ट
अं।तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन, महिला उन्नति संस्था की समस्त जिला गौतम बुध नगर टीम एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश ने आज नोएडा में स्थित आंगन एल्डरली होम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में आश्रम की संस्थापाक डॉक्टर मनीषा सिंह, संस्था की संरक्षक श्रीमती इंदु गोयल, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर वंदना सिंह, जिला गौतम बुध नगर अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान, भजन संगीत, हंसी खुशी का मोहाल बनाते हुए अन्य गतिविधियों का आनंद लिया गया। आश्रम की मातृशक्ति और बजुर्ग महिलाओं के संघर्ष और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । इस मौके पर मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने वाली बजुर्ग पुरुषों को भी अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया । इन सभी बजुर्गो के इस उम्र के पड़ाव में, खुश और प्रसन्नता की लहर देने वाली की सेवाओं की सराहना करते हुए डॉक्टर मनीषा सिंह को अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ दे कर हम सब ने सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया कि हमें अपने बजुर्गो से बात करने अवसर मिला
कार्यक्रम के दौरान उन सबसे चर्चा करते हुए उनके जीवन का अनुभव,युवा पीढ़ी की सोच में परिवर्तन एवं बच्चों की काम में व्यस्तता को समझते हुए हम सब को समझौता कर लेना चाहिए । युवा पीढ़ी की कितनी भी जीवन में व्यस्तता हो, मगर अपने बजुर्गो का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, उन्हें अवश्य समय देना चाहिए ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ऋतु भारद्वाज नोएडा महानगर अध्यक्ष, अंकिता राजपूत ग्रेटर नोएडा वेस्ट अध्यक्ष, पूजा अवाना नोएडा देहात इकाई अध्यक्ष, रीना राज सचिव, किरण त्यागी, सचिव एवं विपिन चौधरी अन्य सभी उपस्थित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला उन्नति संस्था आप सभी की सराहना करते हुए आभार प्रकट करती है ।
