
गाजियाबाद।सदर विधायक श्री संजीव शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वातावरण उत्साह और सौहार्द से भरा हुआ दिखाई दिया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, प्रदेश महामंत्री अनूप वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम सिंह चौहान, कन्हैया लाल, नरेश राजपूत, अनिल राणा, विक्की पाल, वंश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक श्री संजीव शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक को उनके जनसरोकारों और जनता के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों पर सराहना भी मिली।

प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल ने कहा कि “विधायक संजीव शर्मा जी हमेशा व्यापारी समाज और आम जनता के हित में खड़े रहते हैं। उनका सरल और समर्पित व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा है।”प्रदेश महामंत्री अनूप वर्मा ने कहा कि “जनता के बीच रहकर सेवा करना ही विधायक जी की सबसे बड़ी पहचान है। हम सब उनकी लंबी आयु और सफलता की कामना करते हैं।”जन्मदिन समारोह में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक जी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
