
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर पहुंचे, जहां उनके आगमन पर सबसे पहले डीएनडी टोल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत में बब्लू चौहान, सुनील चौधरी, डॉक्टर आश्रय गुप्ता, विकास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डीएनडी टोल पर स्वागत के बाद अखिलेश यादव बिसरख गांव पहुंचे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि अखिलेश यादव का यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए महत्वपूर्ण रहा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा और अखिलेश यादव के आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।