
नोएडा। सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के सप्तम दिन निषाद मिलन और केवट संवाद की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अरविंद कुमार, महाप्रबंधक मीना भार्गव, सहायक महाप्रबंधक संजीव बेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम अत्यंत शक्तिशाली होते हुए भी मर्यादाओं का पालन करने वाले आदर्श पुरुष थे। वहीं, गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने श्रीराम के माता-पिता के प्रति समर्पण को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।