
नोएडा से संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा मंचन के सातवें दिन पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक धीरेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंचन में भरत का कैकई से संवाद, राम-सीता-लक्ष्मण का वनगमन, सूर्पणखा प्रकरण व खर-दूषण वध जैसे प्रसंग प्रस्तुत हुए, जिन्हें देखकर दर्शक भावुक और रोमांचित हो उठे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 28 सितंबर को रावण सभा व सीता-हरण का मंचन होगा।कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
