
नोएडा। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (C) No-5 of 2025 दिनांक 22 अगस्त 2025 में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नोएडा क्षेत्र में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण, डिवार्मिंग एवं रिकॉर्ड-कीपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
इसके लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा तैनात संस्थाएँ — People for Animals, Vasundhara Animal Welfare Trust तथा House of Stray Animals — निर्धारित रोस्टर के अनुसार क्षेत्र के सभी सेक्टरों और गाँवों में यह अभियान चला रही हैं।
अभियान की शुरुआत 15 और 16 सितंबर को की गई, जिसमें लगभग 80 आवारा कुत्तों का टीकाकरण व डिवार्मिंग किया जा चुका है। साथ ही, विभिन्न सेक्टरों और ग्रामों में आरडब्ल्यूए और प्राधिकरण प्रतिनिधियों द्वारा Feeding Points चिन्हित करने का कार्य भी जारी है।
आगे का शेड्यूल
आगामी दिनों में जन स्वास्थ्य खण्ड-प्रथम एवं द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों/ग्रामों में निम्नानुसार कार्य किया जायेगा:
- 17 सितम्बर – सेक्टर 7, 8, 9 (हरौला)
- 18 सितम्बर – सेक्टर 10, 11, 12 (झुंडपुरा)
- 19 सितम्बर – सेक्टर 14, 14A, 15, 15A (नयाबास)
- 20 सितम्बर – सेक्टर 16, 16A, 17
- 21 सितम्बर – सेक्टर 18, 19 (अट्टा)
- 22 सितम्बर – सेक्टर 20, 21, 21A (चौड़ा सादत्तपुर)
- 23 सितम्बर – सेक्टर 22, 23, 24 (चौड़ा रघुनाथपुर)
- 24 सितम्बर – सेक्टर 25, 25A, 26
- 25 सितम्बर – सेक्टर 27, 28, 29 (मोरना)
- 26 सितम्बर – सेक्टर 30, 31 (निठारी)
- 27 सितम्बर – सेक्टर 32, 33, 33A, 34, 35 (गिझौड़)
- 28 सितम्बर – सेक्टर 36, 37, 38 (हरिजन बस्ती)
- 29 सितम्बर – सेक्टर 38A, 39, 40, 41 (अगाहपुर)
- 30 सितम्बर – सेक्टर 42, 43, 44, 45 (सदरपुर)
- 1 अक्टूबर – सेक्टर 46, 47, 48
- 2 अक्टूबर – सेक्टर 49, 50
- 3 अक्टूबर – सेक्टर 51, 52
- 4 अक्टूबर – सेक्टर 53, 54
- 5 अक्टूबर – सेक्टर 55, 56
- 6 अक्टूबर – सेक्टर 57, 58 (छलेरा बांगर, बरौला, होशियारपुर, चोटपुर, चिशनपुरा)
- 7 अक्टूबर – सेक्टर 59, 60 (छिजारसी)
- 8 अक्टूबर – सेक्टर 61, 62 (स्सूलपुर नवादा)
- 9 अक्टूबर – सेक्टर 63, 63A, 64 (वाजिदपुर)
- 10 अक्टूबर – सेक्टर 65, 66
- 14 अक्टूबर – सेक्टर 67, 68 (मासूरा, बहलोलपुर)
प्रशासन का आह्वान
प्राधिकरण ने निवासियों से अपील की है कि वे इस कार्य में सहयोग करें और अपने-अपने सेक्टर/ग्राम में आवारा कुत्तों के टीकाकरण और देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि शहर में जन स्वास्थ्य सुरक्षा और पशु कल्याण सुनिश्चित हो सके।