
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 12 सोसायटी के भीतर ग्रीन वेल्ट में लग रहे इन्डस मोबाइल टावर का विरोध समाज वादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डा आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। बता दें कि सेक्टर 82 पाकेट 12 की सोसायटी में मोबाइल टावर को हटाने को लेकर यहां के निवासियों ने कयी बार विरोध प्रदर्शन कर चुके और इस बावत क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह को लिखित रूप में सूचना दी गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा। इसी कड़ी में आज समाज वादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डा आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सोसायटी निवासियों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यहां टावर लगने से सोसायटी वालों को कयी प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ है इसलिए यह टावर यहां से और दूर सिफ्ट कर दिया जाए नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डा आश्रय गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, महासचिव विकाश यादव,दिव्यांशु यादव, विकास तिवारी, पवन मिश्रा,रामवीर यादव,राजेश अवाना ,सतवीर यादव,रिंकू यादव,मोहित कुमार,चिंकू गौतम,राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, खेमचंद,राजेश महाले, बरकत अली, उम्मेद सिंह अरविंद भारद्वाज मनीष मिश्रा अंकित शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


