
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत न्यूट्रिका फ़ाउंडेशन एवं बीएन वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन ने की एक और पहल । गौतम बुद्ध नगर के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए A C P ट्रैफ़िक के सहयोग से हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । यह कार्यक्रम 6 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त, यातायात कार्यालय, में आयोजित कर 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए ।

फ़ाउंडेशन के निदेशक श्री मानस रघुवंशी ने कहा -ट्रैफिक पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निरंतर कार्य करते हैं ताकि सड़कों पर यातायात सुचारु रहे और नागरिक सुरक्षित रहें। यह पहल उन्हें उनकी ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रखने तथा उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले कर्मियों, विशेषकर उन लोगों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है, जो समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।

पुलिस उपायुक्त, यातायात, श्रीमती मनीषा सिंह ने भी इस अवसर पर कहा – “मैं बीएन वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह सराहनीय पहल की। यह हेलमेट हमारे कर्मियों को ड्यूटी के दौरान और अधिक सुरक्षित बनाएँगे और उनका मनोबल भी बढ़ाएँगे।”
सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार गुप्ता ने नोएडा वासियों से यातायात नियमों का पालन करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
इस पहल ने न केवल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को सुदृढ़ किया है बल्कि समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भी सम्मानित किया है। न्यूट्रिका फ़ाउंडेशन और बीएन वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन की यह कोशिश आने वाले समय में औरों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।