
नोएडा से प्रमोद दीक्षित की खास रपोर्ट।

हिन्दू सांस्कृति को जन जन तक पहुंचाने व युवा पीढ़ी के हृदय में सनातन परम्परा को जाग्रति करने के उद्देश्य ने आज यानि 25 दिसंबर को जहाँ एक तरफ हमारा समाज अपनी परम्परा कों भूलकर क्रिसमिस दिवस मना रहा हैं वही एक्का इलेक्ट्रोनिक्स ने नोएडा परिसर में तुलसी दिवस मनाया, जिसमें तुलसी के महत्व और इसके लाभों को बढ़ावा दिया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता और सीईओ सोनम गुप्ता सहित संस्थान के लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

जहाँ हर तरह 25 दिसम्बर को क्रिसमिस डे की धूम देखने कों मिलती हैं वही हमारी हिन्दू संस्कृति व हमारे संस्कारों कों जन जन तक जाग्रति करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के रूपये में मनाकर एक पहल शुरू की हैं। जिससे आज की युवा पीढ़ी अपने सनातन धर्म की सांस्कृति व संस्कारों की उनके हृदय में जाग्रति हो और वह अपनी परम्परा को शुरू कर लोगों में हिंदुत्व की भावना को जन जन में सरोकार कर सकें। इस कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी के पौधे लगाने से हुई, जिसमें प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण अनुकूलता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

तुलसी दिवस के दौरान संस्थान के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने तुलसी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर बात की, जिसमें भारतीय परंपराओं और अनुष्ठानों में इसकी भूमिका को रेखांकित किया गया। वही एक्का इलेक्ट्रोनिक्स के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तुलसी हमारी भारतीय विरासत का एक अभिन्न अंग है, और इसका महत्व बनाए रखना आवश्यक है।

वही एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स की सीईओ सोनम गुप्ता ने तुलसी के औषधीय गुणों पर चर्चा की, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों पर जोर दिया गया। वही इस दौरान उन्होंने बताया कि हम पर्यावरण अनुकूलता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तुलसी दिवस इस दिशा में एक कदम है।
