
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े निखिल सिंघल ने 100 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के सह-प्रभारी संजीव आर्य सहित कई नेता मौजूद रहे।निखिल सिंघल के साथ पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दिनेश मिश्रा वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर में ब्राह्मण समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक छोटिवाला और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव भी उपस्थित रहे।नोएडा की आवासीय समस्याओं को उठाने पर रहेगा जोरनिखिल सिंघल लंबे समय से नोएडा की हाईराइज सोसायटियों और उनमें रहने वाले लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। इनमें फ्लैटों की लंबित रजिस्ट्री, बिल्डरों से जुड़े विवाद, मेट्रो कनेक्टिविटी, खराब सड़कें, बिजली-पानी की समस्याएं और प्रदूषण जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा लिफ्ट की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी वे आवाज उठाते रहे हैं।सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में वे एओए अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी पहचान विगोर मीडिया वर्ल्डवाइड के संस्थापक के रूप में भी है।फ्लैट रजिस्ट्री समेत नागरिक समस्याओं को एजेंडे में लाने की पहलकांग्रेस में शामिल होने के बाद निखिल सिंघल ने कहा कि उनका उद्देश्य नोएडा के आम नागरिकों की समस्याओं को राजनीतिक मंच तक पहुंचाना है। खास तौर पर वर्षों से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री का मुद्दा उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उनका मानना है कि शहर की बड़ी आबादी आवास, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है। इन विषयों पर प्रभावी तरीके से आवाज उठाने की जरूरत है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उम्मीद जताई कि निखिल सिंघल के पार्टी से जुड़ने से नोएडा में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके साथ आए समर्थकों की भागीदारी को भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नोएडा में फ्लैट खरीदारों, सोसायटी निवासियों और शहरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। ऐसे में निखिल सिंघल का कांग्रेस में शामिल होना इन मुद्दों को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की एक नई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी के मंच से इन समस्याओं को आगे बढ़ाने के लिए क्या पहल की जाती है। समय संदेश टाइम्स – बदलते समय का संदेश
