NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT

NOIDA समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। दिनभर चले इन कार्यक्रमों में पौधारोपण, शरबत वितरण, महा रक्तदान शिविर और जरूरतमंद महिलाओं के बीच फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए।कार्यक्रमों का आयोजन समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज सेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, ताकि आमजन के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके।सेवा अभियान की शुरुआत सेक्टर-71 स्थित सेंट्रल पार्क से पौधारोपण के साथ हुई। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और एडवोकेट गौरव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद सेक्टर-70 में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जहां राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए शरबत वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अंकुर यादव और कालू यादव ने किया।इसके बाद सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, महासचिव विकास यादव, कुलदीप, रोहित सुरेंद्र, एडवोकेट गौरव यादव, मोनू खारी, हर्ष चौहान, रविंदर चौहान, लोकेश चौहान, अमित भाटी, इंद्रजीत, मुकेश यादव, राणा मुखर्जी, सुंदर भूड़ा, संजय अमित, सोनू त्यागी, संजीव, कवित गुर्जर, महेश जाटव, उदय सिंह और सौरभ चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।सामाजिक सेवा अभियान के अगले चरण में सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा महिलाओं के बीच फल वितरित किए गए। इस अवसर पर केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना भी की गई। पार्टी नेताओं ने महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीतिक जीवन गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और राजनीति के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पार्टी की प्राथमिकता है।महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की राजनीति में विश्वास करती है। उनके अनुसार जन्मदिन पर आयोजित सभी कार्यक्रम समाज के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।प्रदेश सचिव भरत प्रधान और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने पौधारोपण अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।भीष्म यादव और एडवोकेट गौरव यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन समाज सेवा और सामाजिक दायित्वों को निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, पौधारोपण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम समाजवादी विचारधारा के मूल सिद्धांतों को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं।दिनभर चले इन कार्यक्रमों में भरत प्रधान, वीरपाल प्रधान, विवेक यादव, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, रामवीर यादव, राम सहेली, बबली शर्मा, रेणुका मेथी, शिवकुमार यादव, राणा मुखर्जी, देवाशीष बॉस, बिजेंद्र यादव, कैलाश शाह, मनोज गौतम, नकुल चौहान, प्रिंस भाटी, वीर बहादुर, सतवीर यादव, अनेक प्रधान, इंद्रजीत मुखिया, राम अवतार यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रमों के समापन पर जनसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
