
नोएडा। 14 दिसंबर 2025 को अंसल हाउसिंग, तिलपता चौक स्थित गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से भाजपा उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन समारोह का सीधा प्रसारण एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने देखा।
कार्यक्रम में मा. श्री पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, विजय रावल, सुशील भाटी, एडवोकेट लोकेश त्यागी, वीरेन्द्र भाटी, अश्विनी गोयल, संगीता तिवारी, सुजाता सिंह, पूजा सिंह गंगनिया, अलका तिवारी, अजीत मुखिया, संजीव भाटी, पुलकित मित्तल सहित भारी संख्या में जिला इकाई, मोर्चा प्रकोष्ठ और मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठनात्मक उत्साह और अनुशासन का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के तहत संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की।
नोएडा संवाददाता: प्रमोद दीक्षित
समय संदेश टाइम्स
📞 9716248915