
नोएडा। समाजवाद के महान पुरोधा और विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, सेक्टर-53 पर किया गया, जिसकी अगुवाई महानगर महासचिव विकास यादव ने की।
विकास यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने जीवनभर गरीबों, शोषितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी। आज अगर समाज में समानता की लौ जलानी है, तो उनके विचारों को फिर से अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि “लोहिया जी का सपना था एक ऐसा भारत जहाँ न कोई ऊँच-नीच हो, न अमीर-गरीब का भेद — बस समानता और न्याय का शासन हो।”
वरिष्ठ सपा नेता जयवीर बाबा और वीरपाल प्रधान ने कहा कि अंग्रेजी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने में डॉ. लोहिया की भूमिका इतिहास के स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। गोवा मुक्ति आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।
मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि “धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव डॉ. लोहिया को अपना गुरु मानते थे। उन्होंने जो ‘दाम बांधो, वेतन बांधो’ का नारा दिया था, वो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।”
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार को लोहियावादी नीतियों से प्रेरणा लेकर समानता आधारित समाज की दिशा में कार्य करना चाहिए।
समाजवादी कार्यकर्ता लोकेश यादव और सोनू त्यागी ने कहा कि डॉ. लोहिया को समाजवाद का जनक कहना अतिशयोक्ति नहीं है। उन्होंने गैर-कांग्रेसवाद का बिगुल बजाकर समाजवादी लोहिया वाहिनी की नींव रखी थी।
राणा मुखर्जी ने कहा कि लोहिया जी हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाना चाहते थे। उनका सपना सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान से भरे भारत का था।
श्रद्धांजलि सभा में